कई ऐसे फूड्स कॉम्बिनेशन होते है जिन्हें खाना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही 5 जहरीले फूड कॉम्बिनेशन के बारे में।
बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते अक्सर लोग पेट की समस्याओं से परेशान रहते है। कई बार इसकी वजह गलत फूड कॉम्बिनेशन भी हो सकता हैं।
चिजी पदार्थ खासकर पिज्जा, बर्गर आदि के बाद अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक पीते है। पिज्जा जैसी चीजें पहले ही पाचन के लिए चुनौती होती हैं।
ऐसे में कोल्ड ड्रिंक+पिज्जा आपको काफी परेशान कर सकता है। लॉन्ग टर्म में ये कॉम्बिनेशन आपको काफी नुकसान पहुंचाएगा।
दूध पीने के बाद तुलसी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में गर्म दूध और तुलसी के एक साथ सेवन करना मना है।
मूली और शहद भी एक साथ खाना आपके लिए जहरीला हो सकता है। ये दोनों एक साथ मिलकर आपकी पाचन क्रिया पर गहरा असर डालते है।
मछली और दूध का साथ सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन दोनों का साथ सेवन करने से बचें।
खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से डायरिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है।