बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं हैं इन नेताओं की लोकप्रियता


By Sahil01, Oct 2023 11:41 AMnaidunia.com

नरेंद्र मोदी

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स से भी लगाया जा सकता है।

अमित शाह

भारत के गृह मंत्री अमित शाह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बीजेपी की ज्यादातर सभा में उन्हें सुनने के लिए लोग लाखों की संख्या में पहुंचते हैं।

मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड स्टार्स के कम नहीं हैं। दर्शक उनके भाषणों को गंभीरता से सुनते हैं।

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि विपक्षी दलों के लोग भी उन्हें काफी हद तक पसंद करते हैं।

राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी विपक्ष का बड़ा चेहरा है। लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा है।

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी व्यंग्यात्मक शैली के लिए जानी जाती हैं। सरकार के नीतियों के खिलाफ सीएम ममता खुलकर अपनी आवाज भी उठाती हैं।

नितिन गडकरी

भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को उनके काम के लिए खूब सराहना मिलती है। इतना ही नहीं, उनका नाम बीजेपी के पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में भी शामिल हैं।

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पॉपुलैरिटी भी लोगों के बीच काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उनके बयानों की वीडियो भी वायरल होती रहती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्लैक साड़ी में मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा