हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का विशेष महत्व होता हैं। आइए जानते हैं शिव जी के सबसे ज्योतिर्लिंग के बारे में।
भगवान शिव के कुल द्वादश यानी 12 ज्योतिर्लिंग है जो पूरे भारत में अलग-अलग जगहों पर स्थित है।
शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ, नागेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, बैद्यनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन शामिल है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की गिनती सबसे शक्तिशाली ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां दर्शन करने वालों को सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
महाकालेश्वर में हर दिन सुबह भस्म आरती होती है। इस आरती को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त इकट्ठा होते है।
भस्म आरती से पहले महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का ताजा मुर्दे से श्रृंगार किया जाता हैं। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से टिकट बुक करानी पड़ती है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की आरती में शामिल होकर और वहां का दर्शन करके आपको बेहद सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करने से भोले बाबा खुद आपकी रक्षा करते है। महाकाल बाबा को उज्जैन का राजा भी कहा जाता है।