हिंदू धर्म के मान्यताओं के मुताबिक, मां लक्ष्मी को नारियल बहुत प्रिय है। इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
नारियल में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके घर में होने से कभी आपको आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब होता है मां लक्ष्मी, जिसके चलते हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।
अगर आप बहुत बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, तो श्रीफल को घर में अवश्य रखें। ऐसा करने से आप जल्द इससे मुक्ति पा सकते हैं।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में शंख रखने से भी धन से संबंधित समस्या दूर होती है। यह मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रिय है।
शंख को घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है। घर के अंदर हमेशा खुशहाली बनी हुई रहती है इसलिए इसे जरूर रखें।
वहीं, बताए गए वास्तु शास्त्र के मुताबिक, धन संकट खत्म करने के लिए माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की प्रतिमा अवश्य स्थापित करें।
वास्तु के अनुसार अगर दोनों की तस्वीर घर में हो, तो इन दोनों की कृपा से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और धन्य धान्य में वृद्धि होती है।