क्रिकेट मैच का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा है। दर्शक इसे देखना काफी पसंद करते हैं वहीं, अगर T20 मैच हो तो उसके मजे ही अलग होते हैं।
कई ऐसे टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 पारियां खेलने के बाद रनों का अंबार लगा दिया। आइए उनके बारे में जानते हैं।
टीम इंडिया के महत्वपूर्ण बल्लेबाज रह चुके युवराज सिंह को कौन भूल सकता है। उन्होंने अपने करियर में 50 पारियों के बाद 1150 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना भी भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण अंग रह चुके हैं। उन्होंने 50 पारियों के बाद टीम के लिए 1163 रनों का योगदान दिया है।
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा T20 के स्मार्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने 50 पारियों बाद 1219 रन बनाए हैं।
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की चर्चा चारों ओर होती है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 50 पारियों के बाद 1311 रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव को 360° बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 50 पारियों के बाद 1841 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके केएल काफी शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने 50 पारियों के बाद 1751 रन बनाए हैं।