Year ender 2022: ये हैं साल 2022 की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में


By Ekta Sharma2022-12-21, 18:23 ISTnaidunia.com

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1

इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र सबसे ऊपर है। ये रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

केजीएफ चैप्टर 2

गूगल की सर्च लिस्ट पर दूसरे नंबर पर आई यश की केजीएफ 2 को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे।

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स गूगल सर्च की लिस्ट में 3 नंबर पर है। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी विवाद हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।

आरआरआर

तेलुगु फिल्म आरआरआर ने वर्ल्ड वाइड काफी अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

कंतारा

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा ने गूगल सर्च की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फिल्म कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखकर फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया।

पुष्पा द राइज

जब से पुष्पा फिल्म रिलीज हुई है तब से लेकर अभी तक लोगों को इस फिल्म के डायलॉग याद हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला है।

विक्रम

कमल हासन और विजय सेतुपति की फिल्म को पैन इंडिया में कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया था।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा का नाम गूगल की सर्च लिस्ट में 8वें नंबर पर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल हिंदी रीमेक फिल्म है।

दृश्यम 2

दृश्यम फिल्म के पहले पार्ट के बाद से ही लोग इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे वीक में करोड़ों का बिजनेस किया था।

थाॅर लव एंड थंडर

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 29वीं फिल्म थॉर लव एंड थंडर का निर्देशन तायका वेट्टी ने किया है। ये अकेली हाॅलीवुड फिल्म है, जिसका नाम गूगल सर्च के टाॅप 10 में शामिल हुआ है।

Sanitary Pads: मासिक धर्म में सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल करें ये चीजें