आईपीएल के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बल्ले से लगने वाले लंबे-लंबे छक्कों को मिलती है। आइए जानते है 2023 आईपीएल की किस टीम ने मारे थे सबसे ज्यादा छक्के?
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। इस सीजन में मुंबई की टीम ने 16 मैचों में 140 छक्के मारे थे।
2023 आईपीएल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस सूची में दूसरे स्थान पर आती है। सीएसके की टीम ने अपने 2023 सीजन में 18 मैचों में 133 छक्के लगाए थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2023 के अपने आईपीएल सफर में कुल 14 मैच ही खेले थे। इन 14 मैचों में केकेआर ने 125 छक्के मारे थे।
2023 की रनर अप टीम रही गुजरात टाइटंस ने भी इस सीजन में जमकर छक्के मारे थे। इस सीजन में जीटी ने 124 छक्के मारे थे। इस टीम ने कुल 17 मैच खेले थे।
पंजाब किंग्स ने 2023 आईपीएल में 14 मैचों में 117 छक्के लगाए थे। 2023 टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी।
2023 में प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स 15 मैचों में 115 छक्के मारे थे। 2023 में एलएसजी भी एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी थी।
राजस्थान के लिए 2023 आईपीएल मिला-जुला रहा था। 14 मैचों में आरआर ने कुल 112 छक्के लगाए थे। वहीं आरसीबी इस सूची में 14 मैचों में 107 छक्कों के साथ आठवें पायदान पर हैं।
अगर आईपीएल रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ