RCB के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey29, Jan 2024 08:44 AMnaidunia.com

इंडियन प्रीमियर लीग

हर साल आयोजित होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में बहुत कुछ बदलता है। कुछ नहीं बदलती तो वो है फैंस की आरसीबी के प्रति वफादारी। आज भी आरसीबी की टीम के पास सबसे मजबूत फैन सपोर्ट हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फैंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इस टीम के खिलाड़ी सिर्फ खेली नहीं बल्कि इमोशन है। आइए जानते है आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले गेंदबाजों के बारे में।

क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला है। लेकिन सबसे ज्यादा मैच गेल ने आरसीबी के लिए खेले है। अपने IPL करियर में गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के मारे थे।

एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी दोनों के लिए खेला था। सबसे अधिक मैच एबी ने आरसीबी के लिए खेला था। आईपीएल के 184 मैचों में 251 छक्के मारे थे।

विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ आरसीबी के लिए खेला है। अपने आईपीएल करियर में कोहली ने 237 मैचों में 234 छक्के मारे थे।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मैच खेले है। आरसीबी के लिए मैक्सवेल ने 42 मैचों में 67 छक्के मारे थे।

फॉफ डु प्लेसिस

फॉफ डु प्लेसिस ने अपने करियर में आरसीबी, चेन्नई, और पुणे सुपर जाइंट्स के लिए खेला था। आरसीबी के लिए फॉफ डू प्लेसिस ने 30 मैचों में 49 छक्के लगाए थे।

शेन वॉटसन

2016-17 में शेन वॉटसन ने आरसीबी के लिए भी खेला था। इस सीजन में आरसीबी के लिए 13 मैचों वॉटसन ने भी काफी धमाल मचाया था। 145 आईपीएल मैचों में वॉटसन ने 190 छक्के मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

30 जनवरी के बाद करोड़पति बन जाएंगे 3 राशि के जातक, होगा चमत्कार