2008 से हर साल लगातार आयोजित हो रहा आईपीएल टूर्नामेंट एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज होता है। आइए जानते है आईपीएल के किस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगे है।
2008 में आईपीएल के पहले सीजन में 59 मैच खेले गए थे। इस सीजन में 622 छक्के लगे थे। 2009 में भी आईपीएल में 59 मैच ही हुए थे। इस दौरान 506 छक्के लगे थे।
2010 में आईपीएल के तीसरे सीजन में 60 मैचों में 585 छक्के लगे थे। 2011 में 74 मैचों में 639 छक्के लगे थे। वहीं 2012 में आईपीएल के पांचवे सीजन में 76 मैचों में 731 छक्के लगे थे।
2013 में आईपीएल के छठे सीजन में 76 मैचों में 672 छक्के लगे थे। 2014 में सातवें सीजन में 60 मैचों में 714 छक्के मारे गए थे। 2015 में आठवें संस्करण में 60 मैचों में 292 छक्के लगे थे।
2016 आईपीएल में 60 मैचों में 638 छक्के मारे गए थे। 2017 में आईपीएल के 10वें संस्करण में 60 मैचों में 705 छक्के मारे थे। 2018 में 11वें सीजन में 60 मैचों में 872 छक्के मारे गए थे।
2019 में आईपीएल के 12वें के सीजन में 60 मैचों में 784 छक्के लगे थे। 2020 में 13वें सीजन में 60 मैचों में 734 छक्के मारे गए थे। वहीं 2021 में 60 मैचों में 687 छक्के मारे थे।
आईपीएल 2022 में 74 मैच खेले गए थे। इन 74 मैचों में सबसे हाईएस्ट 1062 छक्के लगे थे। वहीं 2023 आईपीएल में इसका भी रिकॉर्ड टूट गया था। 2023 आईपीएल के 16वें सीजन में 74 मैचों में 1124 छक्के लगे थे।
2024 में आईपीएल के 17वां संस्करण खेला जाने वाला है। अब देखना होगा कि क्या इस सीजन में सबसे अधिक छक्कों का नया कीर्तिमान बन पाता है या नहीं?