वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में हर मैच में नए रिकॉर्ड बनते है। लेकिन रिकॉर्ड इसलिए जाना जाता हैं कि वह कितने दिन किसके पास रहा हैं। आइए जानते हैं कि क्या रोहित विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं या नहीं।
रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2015, 2019 और 2023 विश्व कप में खेला है। बतौर कप्तान यह रोहित शर्मा का पहला विश्व कप है। रोहित ने अब तक 3 विश्व कप टूर्नामेंट में 22 पारियों में 40 छक्के लगाए है।
2023 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में रोहित अब तक 6 मैच की 6 पारियों में 20 छक्के लगा चुके है। इस वर्ल्ड कप में रोहित अब तक सबसे अधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं।
वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने 34 पारियों में 49 छक्के लगाए है।
मिस्टर 360 डिग्री भी विश्व कप में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से सामने वाली टीम के बॉलर्स के पसीने छुड़ा देते है। एबी ने 22 विश्व कप पारियों में 37 छक्के लगाए है।
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ियों में शामिल डेविड वार्नर बल्ला विश्व कप टूर्नामेंट्स में आग उगलता है। 26 पारियों में वॉर्नर ने 36 छक्के लगाए है।
लास्ट ओवर एंटरटेनर ग्लेन मैक्सवेल अपनी तूफानी पारियों के लिए जाने जाते है। मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 40 गेंदों में शतक लगाया था। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में मैक्सवेल 21 पारियों में 31 छक्के लगा चुके है।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा विश्व कप जीते है। पोंटिंग ने अपने करियर में विश्व कप की 42 पारियों में 31 छक्के लगाए हैं।