ये हैं क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान


By Prakhar Pandey22, Aug 2023 12:18 PMnaidunia.com

कप्तानी

किसी भी टीम के खिलाड़ी की परफॉर्मेंस कितनी भी अच्छी क्यों न हो। जब तक कप्तान पूरी टीम को अच्छे से लीड न करें तो टीम जीत नहीं दर्ज कर सकती है। आइए जानते हैं क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों के बारे में।

एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 2007 से 2018 तक भारत के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान धोनी ने 332 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 178 मैच जीते थे।

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार पोंटिंग ने भी 2002 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी की थी। रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में से 220 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है।

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड स्टीफन फ्लेमिंग के नाम दर्ज है। फ्लेमिंग ने 303 मैचों में न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 128 मैचों में ही जीत मिली थी।

ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और धमाकेदार बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने 286 मैचों में अफ्रीका के लिए कप्तानी की थी। स्मिथ को 286 मैचों में से 163 में जीत मिली थी।

एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने 1984-1994 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी की थी। बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 271 में से 19 मैच जीते थे।

विराट कोहली

रन मशीन विराट कोहली की गिनती भी भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। कोहली की कप्तानी में भारत ने 198 में से 118 मैच जीते थे।

हैंसी क्रोंजे

साउथ अफ्रीका के लिए 1994 से 2000 तक कप्तानी करने वाले हैंसी क्रोंजे ने भी 191 मैचों में से 126 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वनडे वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने खेली है सबसे बड़ी पारी