आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे कप्तान हुए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान कई मैच खेले है। आइए जानते है आईपीएल के 7 सबसे सफल कप्तानों के बारे में।
बतौर कप्तान एमएस धोनी ने 2008 से 2023 के बीच 15 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए कप्तानी की है। धोनी ने कप्तान के रूप में 226 में से 133 मैच खेले थे। धोनी का विनिंग परसेंट 58.84 का रहा है।
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 158 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें से 87 मैचों में जीत मिली थी। इस दौरान उनका विनिंग परसेंट 55.06 का रहा है।
2009-2018 के बीच गौतम गंभीर ने 129 आईपीएल मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान उनका विनिंग परसेंट 55.03 रहा था। गंभीर ने अपनी कप्तानी में 71 मैच जीते थे।
राजस्थान रॉयल्स के लिए 55 मैचों में कप्तानी करने वाले शेन वॉर्न का मैच जीतने का औसत 54.54 रहा है। इस दौरान वार्न ने 55 में से 30 मैच जीते है।
2018 से 2022 के बीच अय्यर ने बतौर कप्तान दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 55 मैच खेले है और 27 में जीत हासिल की है। इस दौरान उनका विनिंग परसेंट 49.09 का रहा है।
एसआरएच और डीसी की टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर आईपीएल के 83 मैचों में कप्तानी कर चुके है। इस दौरान उनका विनिंग परसेंट 48.19 का रहा है।
बतौर कप्तान विराट कोहली तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 143 मैचों में आरसीबी की अगुआई की है। इस दौरान विराट ने 46.15 की औसत में मात्र 66 मैच ही जीते है।