बॉलीवुड में पहले भी कई ऐसी फिल्में बनाई गई है जिसमें काफी वायलेंस दिखाया गया है। आइए जानते है बॉलीवुड की वॉयलेंट फिल्मों के बारे में।
आमिर खान स्टारर गजिनी भी एक थ्रिलर एक्शन ड्रामा है। इस मूवी में जबरदस्त वायलेंस दिखाया गया है। यह बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म थी। जी5 पर इस फिल्म को देख सकते है।
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित केजीएफ में भी जमकर खून खराबा दिखाया गया है। प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में यश बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस में नजर आते है।
प्राइम वीडियो पर मौजूद पुष्पा में चंदन की स्मगलिंग दिखाई गई है। इस दौरान अल्लू अर्जुन भयंकर एक्शन सीक्वेंस में नजर आते है।
प्राइम वीडियो पर मौजूद एक और फिल्म ‘तितली’ भी एक घरेलू वायलेंट ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में भी शिवांशी रघुवंशी और शशांक अरोड़ा अहम भूमिका में है।
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित गैंग्स ऑफ वॉसेपुर भी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। बिहार में गैंगस्टर वॉर को सेंटर में रखकर बनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है।
नवाजुद्दीन स्टारर रमन राघव 2.0 एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भी काफी वायलेंस दिखाया गया है। रमन राघव 2.0 इस समय नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।
बेशक एनिमल की गिनती बॉलीवुड की सबसे वायलेंट फैमिली फिल्म है। जिसमें एक बेटा अपने पिता के लिए हिंसा के तमाम रिकॉर्ड तोड़ देता है।