हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है और मार्गशीर्ष माह में शंख से जुड़े उपाय करने से कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में करें शंख के ये उपाय,भरी रहेगी तिजोरी-
मार्गशीर्ष माह में मोती शंख को घर लेकर आएं और पूरे विधि विधान से पूजा करें। यह शंख गुरुवार और शुक्रवार के दिन घर में लाना चाहिए।
मार्गशीर्ष माह में लाल कपड़े में शंख को लपेटकर किसी मंदिर में दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
अगर जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं,तो तिजोरी में शंख रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।
मोती शंख को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का वास होता है।
मोती शंख को किसी बहते जल में प्रवाहित करने से जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और सारे संकट दूर होते हैं।
लाल कपड़े में शंख और चावल को बांधकर किसी मंदिर में स्थापित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी दूर होती है।
मार्गशीर्ष माह में शंख के ये उपाय करने से भरी तिजोरी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM