Mouni Roy: खास है मौनी राॅय की डाइट, ऐसे रखती हैं खुद को फिट
By Ekta Sharma
2022-12-07, 13:14 IST
naidunia.com
फिटनेस और परफेक्ट बाॅडी
मौनी राॅय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। मौनी अपनी फिटनेस और परफेक्ट बाॅडी के लिए जानी जाती हैं।
ऐसे मेंटेन रखती हैं बॉडी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौनी रॉय का वजन सिर्फ 50 किलो है। समय के साथ उनका वेट बदलता रहता है। वे अपनी बॉडी काफी मेंटेन रखती हैं।
स्ट्रिक्ट रूटीन करती हैं फॉलो
मौनी राॅय अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए काफी स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करती हैं। वे सुबह जल्दी उठकर हल्दी वाले पानी में दालचीनी मिलाकर पीती हैं।
मौनी का ब्रेकफास्ट रूटीन
मौनी इसके बाद एक्सरसाइज और योगा करती हैं। ब्रेकफास्ट में मौनी रोजाना पोहा और स्प्राउटस खाती हैं। इसके बाद वे कॉफी या जूस और फल लेती हैं।
लंच में इंडियन थाली
साथ में वे हेजलनट्स सिरप लेती हैं। लंच में वे दाल, चावल, सब्जी, रोटी पूरा इंडियन खाना खाती हैं। शाम को वे भूख लगने पर ड्राई फ्रूट्स और फल लेती हैं।
हैवी काॅर्बस से परहेज
जब वे शूटिंग पर रहती हैं तो भेल या फिर नूडल्स खाती हैं। डिनर में वे लंच जैसा ही खाना खाती हैं। वहीं वे शूटिंग के दौरान हैवी काॅर्बस खाने से बचती हैं।
Monalisa: ये हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के सबसे बोल्ड लुक्स
Read More