ब्रेकअप सुनने में महज एक शब्द लगता है, लेकिन जिसका ब्रेकअप होता है वो ही इसकी दुख-पीड़ा को समझ सकता है।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ब्रेकअप होने के बाद रिलेशनशिप की यादों में खोए रहते हैं। इसका प्रभाव मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है।
आज आपको उन कारगर टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना बेहद आसान हो जाएगा।
रिलेशनशिप की यादों से खुद को बाहर निकालने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने मन को शांत रखें। आपको वो हर काम करना चाहिए, जिससे आपके मन को शांति मिलती है।
ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय गुजारना चाहिए। इससे यह होगा कि आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे।
अगर आप अपने एक्स पार्टनर की यादों से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको उनसे हर तरह का संपर्क कुछ समय के लिए कम से कम तोड़ना होगा।
अक्सर रिश्ते से मूव ऑन करना मुश्किल होता है, क्योंकि हम भावनात्मक तौर पर किसी के साथ जुड़े होते हैं। ऐसे में आपको अपने दिमाग से रिलेशन से जुड़ी बातों को मिटाना होगा।
ब्रेकअप को भुलने के लिए दिल को समझाना पड़ता है कि आप उनके लिए नहीं बने थे। इस समय आपको कुछ ऐसे पॉइंट याद करने चाहिए, जिससे यह बात साबित हो जाए।