Movie Release 2023: साल 2023 में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में
By Ekta Sharma2022-12-05, 18:40 ISTnaidunia.com
पठान
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान साल 2023 में रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होगी। ये एक सुपर एक्शन पैक्ड फिल्म होगी।
आदि पुरुष
आदि पुरुष फिल्म शायद 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक होगी। ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।
जवान
जवान फिल्म भी शाहरुख खान की फिल्म है। ये भी नए साल में रिलीज होगी लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं है। ये काफी रोमांचक और एक्शन से भरपूर फिल्म है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
करण जौहर काफी समय के बाद अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। रिलीज डेट कंफर्म नहीं है।
टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 साल 2023 में 21 अप्रैल को रिलीज होगी। सलमान खान अपनी ये फिल्म ईद पर रिलीज करने वाले हैं।
एनिमल
रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल का अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही हुआ है। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।