22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है जिसे लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है। कई वर्षों से लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
फिल्में आज हम आपको कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जो भगवान राम के जीवन पर आधारित है। इसे आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रिटर्न ऑफ हनुमान फिल्म का आता है। ये एक एनिमेटेड मूवी है जो रामायण पर आधारित है। ये फिल्म हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
फिल्म रामायण भी एनिमेटेड है, जिनमें रामायण की कहानी दिखाई गई है। जी5 पर उपलब्ध यह फिल्म बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी पसंद आती है।
बता दें कि संपूर्ण रामायण एक पुरानी फिल्म है जो साल 1961 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
बता दें कि संपूर्ण रामायण एक पुरानी फिल्म है जो साल 1961 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु में भगवान राम की झलक दिखाई गई है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष भी रामायण पर आधारित है। इस मूवी में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है।
इस लिस्ट में फिल्म आरआरआर का नाम भी लिया जा सकता है। इस मूवी में भी रामायण की झलक देखने को मिलती है। इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं।