एमएस धोनी का आईपीएल करियर उपलब्धियों से भरा हुआ है। धोनी ने अपने लंबे करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए है। आइए जानते है एमएस के आईपीएल करियर से जुड़ी खास बातों के बारे में।
एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में दो टीमों के लिए खेला है। धोनी ने सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला है।
धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 255 मैच खेले है। 255 मैच की 221 पारियों में एमएस ने 39.09 की औसत से 5 हजार 121 रन बनाए है।
इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी 136.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते है। धोनी ने अब तक अपने IPL करियर में 24 अर्धशतक लगाए है।
42 वर्षीय धोनी आज भी बल्ले से लंबे-लंबे शॉट्स से गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में सक्षम है। एमएस ने आईपीएल में 242 छक्के और 353 चौके मारे है।
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान धोनी ने 133 मैचों में जीत और सिर्फ 91 मैच में हार देखी है।
सीएसके को एमएस धोनी ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताई है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 बार फाइनल खेला है।
एमएस धोनी का आईपीएल में सबसे हाईएस्ट विनिंग परसेंटेज रहा है। धोनी का आईपीएल मैचों में विनिंग परसेंट 58.84 रहा है। बतौर कप्तान, धोनी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है।
अगर आपको एमएस धोनी के आईपीएल करियर से जुड़ी ये खास बातें पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com