अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वाले कौन-से उपाय अपनाएं जिससे जीवन में सफलता मिलेगी-
अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म 1, 10,19 या 28 को हुआ है उन लोगों का मूलांक 1 होता है।
इस मूलांक स्वामी सूर्यदेव होते हैं। उन्हें ऊर्जा, भाग्य का कारक माना जाता है और यह लोग काफी साहस वाले होते हैं।
इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है और स्वाभिमान जैसे गुण से भरे होते हैं।
मूलांक 1 के लोग करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र का जप करें
जीवन में करियर में सफलता पाने के लिए नियमित रूप से सूर्यदेव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।
मूलांक 1 लोगों को नीले बोतल में मनी प्लांट लगाना चाहिए और इसकी देखरेख करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
मूलांक 1 वाले ये उपाय अपनाएं जीवन में सफलता मिलेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM