भारत के इतिहास में दानवीर कर्ण बहुत ही दानी माने जाते हैं। ऐसे में अंक शास्त्र के मुताबिक, इस मूलांक के लोग भी दान करने में आगे रहते हैं।
इस मूलांक के लोग कभी भी किसी जरूरतमंद को खाली हाथ जाने नहीं देते हैं। ठीक वैसे ही जैसे दानवीर कर्ण थे।
इस मूलांक के लोग भावुक और दूसरों के दर्द को समझने में बहुत माहिर होते हैं। इसलिए, यह किसी भी व्यक्ति की परेशानी नहीं देख पाते हैं।
जिन लोगों का मूंलाक 6 होता है, वह शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण दयालु होते हैं और दान करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोग रिश्तों को ईमानदारी से निभाते हैं। इसके अलावा ये कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं।
जिन लोगों का मूंलाक 6 होता है, वह आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। ये दान करने में आगे होते हैं, लेकिन फिजूल खर्च करने से बचते हैं।
इस मूलांक के लोगों को आरामदायक जीवन जीना पसंद होता है। इसलिए, यह अच्छे कपड़े, खान-पान और बाकी चीजों पर खुलकर पैसा खर्च करते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com