Mulethi Benefits: इम्यूनिटी के साथ पाचन भी ठीक करती है मुलेठी, जानें अन्य फायदे


By Sandeep Chourey01, Feb 2023 03:00 PMnaidunia.com

मुलेठी के गुण

मुलेठी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। शहद और घी के साथ सेवन करना फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

मुलेठी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, पेट में जलन और सूजन की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है।

बंद हो जाती है खांसी

सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या आम है, इससे राहत पाने के लिए मुलेठी के टुकड़े को चूस सकते हैं। खांसी से मुलेठी जल्द राहत देती है।

हिचकियों से राहत

हिचकियों से राहत पाने के लिए मुलेठी के टुकड़े को कैंडी की तरह चूस सकते हैं। यह हिचकियों को दूर करने में मददगार है।

बाल भी होते हैं मजबूत

मुलेठी बालों को मजबूत बनाने के लिए भी गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को सुंदर और घना बना सकते हैं।

Health Tips: एसिडिटी से परेशान हैं तो इन चीजों से कर लें तौबा