सेहत के लिए मुलेठी बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटीसेप्टिक, एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
मुलेठी शरीर से जुड़ी कई समस्याओं में लाभकारी होता है। आइए जानते है किन समस्याओं में मुलेठी रामबाण होता है।
पाचन के लिए मुलेठी का सेवन फायदेमंद होता है। जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है वो मुलेठी का सेवन कर सकते है।
शरीर में इम्यूनिटी मजबूत रहने से कमजोरी और संक्रमण होने का खतरा कम होता है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए मुलेठी का किया जा सकता है।
जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उनके लिए भी मुलेठी फायदेमंद होती है। मुलेठी के सेवन से शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलता है।
मुंह में छाले निकलने पर भी मुलेठी का सेवन किया जा सकता है। मुलेठी को शहद के साथ मिलाकर छाले पर रखकर चूसे।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए मुलेठी का सेवन रामबाण माना जाता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए मुलेठी की चाय बनाकर पिएं।
मुलेठी का सेवन आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। मुलेठी के चूर्ण का सेवन करने से आंखों की जलन दूर होती है।