ये लोग भूलकर भी न खाएं खरबूजा, पड़ सकते हैं लेने के देने


By Ritesh Mishra06, May 2025 01:10 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में खरबूजा खाना हर कोई पसंद करता है। यह एक स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग फ्रूट है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। लेकिन हर फल की तरह यह भी सब के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

खरबूजा किसे नहीं खाना चाहिए?

आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि किन्हें खरबूजा का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ खास परिस्थितियों में इसका परहेज करना ही समझदारी होगी।

डायबिटीज पेशेंट करें परहेज

खरबूजा में नेचुरल शुगर की मात्रा पाई जाती है। इसलिए जिन्हें शुगर होता है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम होने पर परहेज करें

खरबूजा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में करने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से हालत बिगड़ सकती है।

पेट में गैस या अपच की समस्या

खरबूजा का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गैस या पेट फूलने की शिकायत हो सकती है। इससे पाचन कमजोर है, उन्हें भी इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

एलर्जी होने पर परहेज करें

कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी होती है, ऐसे में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। इससे गले में खराश, खुजली या त्वचा पर रैशेज की समस्या हो सकती है।

खाली पेट खरबूजा न खाएं

खाली पेट खरबूजा खाने से पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे खाली पेट खाने से परहेज करना चाहिए।

ये लोग भूलकर भी न खाएं खरबूजा, पड़ सकते हैं लेने के देने। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

मुंह की गंदी बदबू होगी दूर, सुबह खाएं यह पत्ते