वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई उपायों के बारे में बताया गया है। जिसमें घर के मुख्य द्वार को काफी महत्वपूर्ण माना गया है।
कहा जाता है कि मुख्य द्वार से जुड़े कुछ नियम जरूर ध्यान में रखने चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी प्रवेश होता है।
पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला बना कर घर के मुख्य दरवाजे में बांधना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
घर के मेन गेट पर गणेश जी की फोटो लगाना शुभ होता है। कहते है कि गणेश जी फोटो लगाने से दुखों का नाश होता है। साथ ही घर में सुख, शांति बनी रहती है।
घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी और कुबेर भगवान की फोटो लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाना चाहिए। मान्यता है कि घर के मेन गेट पर स्वस्तिक बनाने से घर को बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही लक्ष्मी जी खुश होकर धन वर्षा करती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर बनाने से चारों तरफ से पैसा बरसने लगता है। वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट पर लक्ष्मी जी के पैर होना शुभ माना जाता है।