उम्र बढ़ने के कारण अक्सर पैरों के घुटने में दर्द की समस्या देखने को मिलती है। घुटने में दर्द के कारण व्यक्ति के पैरों में दर्द हो जाता है, जिससे व्यक्ति को उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है।
अगर आप भी घुटने के दर्द से पीड़ित हैं और इस समस्या में राहत पाना चाहते हैं तो सरसों के तेल में लहसुन को मिलाकर लगाने से इस समस्या में राहत मिलती है।
घुटने की दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर पका लें। इस तेल को हल्का गर्म कर घुटने की मालिश करें। इससे दर्द में आराम मिलता है।
इस तेल को रोजाना लगातार 7-10 दिन तक लगाएं। इससे दर्द और सूजन में राहत मिलता है। लंबे समय तक इस तेल के इस्तेमाल से जोड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
सरसों तेल की प्रकृति गर्म होती है और इसे दर्द निवारक तत्व मौजूद होता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
घुटने की दर्द से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले सरसों तेल में मिलाकर हल्दी का लेप लगाएं। इससे दर्द में आराम मिलता है।
सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, जोड़ों का दर्द में होगा छूमंतर। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com