सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द काफी अधिक बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में तापमान काफी कम होता है, जिसके कारण मांसपेशियों में अकड़न होती है।
अक्सर जोड़ों में दर्द होने पर लोग सरसों के तेल से मालिश करते है, ताकि दर्द से थोड़ी सी राहत मिल पाएं। लेकिन इसमें 1 चीज मिलाकर मालिश करनी चाहिए।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर मालिश करना चाहिए। दोनों का मिश्रण फायदेमंद साबित होता है।
सरसों तेल और लहसुन दोनों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करते है। लहसुन में एलिसिन और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इन दोनों का पहले मिश्रण बनाएं। 1 कटोरे में तेल और उसमें 4-6 लहसुन की कली डालें। अब इस तेल को पकाएं और इस तरह मिश्रण को तैयार करें।
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते है। इस तेल से मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।