सरसों के तेल को जहां खाने में प्रयोग किया जाता है, वही इसके उपायों से ग्रह को शांत भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सरसों के तेल के उपाय से ग्रह होते हैं शांत
किसी प्रकार से कुंडली में शनि दोष है, तो सरसों के तेल से बनी सब्जियां खाने से शनि दोष दूर होता है और सारे काम भी बनने लगते हैं।
अगर कुंडली में मंगल दोष कमजोर है, तो सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने पर मंगल दोष मजबूत होता है और बीमारी से छुटकारा भी मिलता है।
सरसों के तेल का दीपक जलाने से सूर्य ग्रह का प्रभाव कम होता है और उनकी कृपा से जीवन के सारे काम बनने लगते हैं।
सप्ताह में एक दिन शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाने से राहु का प्रभाव कम होता है और इससे जीवन के सारे काम बनते हैं।
जिन लोगों के कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, उन लोगों को दाहिने हाथ के अंगूठे और तर्जनी उंगली के टिप पर सरसों के तेल को लेकर रगड़ना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
जिन लोगों के कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, उन लोगों को बृहस्पतिवार के दिन गुरु को सरसों का तेल दान करने से बृहस्पति ग्रह शांत होते हैं।
सरसों के तेल के इन उपाय से ग्रह शांत होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM