Mysterious Temple: भारत के रहस्यमयी मंदिर, जहां होती है अद्भुत घटनाएं
By Sandeep Chourey2022-10-17, 14:18 ISTnaidunia.com
कई मंंदिरों से जुड़े हैं रहस्य
भारत भूमि पर अनगिनत मंदिर हैं, जिन्हें मान्यताओं या सिद्धि की वजह से जाना जाता है, लेकिन कुछ मंदिर रहस्यमयी कारणों की वजह से प्रसिद्ध हैं।
कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर, केरल
केरल का कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर प्राचीन मंदिरों में शामिल है। यहां पूजा-अर्चना या अनुष्ठान देवी के निर्देशों पर ही किए जाते हैं।
वीरभद्र मंदिर, आंध्र प्रदेश
वीरभद्र मंदिर भारत के सबसे रहस्यमयी मंदिरों में शामिल है। यहां 70 बड़े स्तम्भों में एक हैंगिंग पिलर रहस्य का विषय है, जिसे लोग देखने पहुंचे हैं।
करणी माता मंदिर राजस्थान
बीकानेर में करणी माता मंदिर का मशहूर मंदिर है। इस मंदिर में 20,000 से अधिक चूहे है और चूहों का जूठा भोजन बेहद पवित्र माना जाता है।
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर, गुजरात
गुजरात का स्तंभेश्वर महादेव मंदिर दिन में कुछ समय के लिए पूरी तरह से गायब हो जाता है। ये मंदिर गुजरात में अरब सागर और कैम्बे की खाड़ी के तट के बीच मौजूद है।
उज्जैन का महाकाल मंदिर
उज्जैन के बाबा महाकाल का मंदिर आकाश और धरती का केंद्र माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक राजा भोज के काल से ही यहां कोई राजा रात नहीं रुकता है।
कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी
कामाख्या देवी मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है। हर साल मानसून के दौरान मंदिर 3 दिन के लिए बंद कर दिया जाता है।