क्‍या घर के अंदर नाग सुधा पौधा लगाना अच्छा है?


By Sahil11, Mar 2024 01:34 PMnaidunia.com

नाग सुधा का पौधा

आमतौर पर इस पौधे को ही स्नेक प्लांट के नाम से जाना जाता है। वास्तु शास्त्र में नाग सुधा के पौधे को घर में लगाने के कई फायदों का उल्लेख मिलता है। 

कहां लगाएं स्नेक प्लांट?

इस पौधे को घर के बाहर और अंदर दोनों जगह पर लगाया जा सकता है। स्नेक प्लांट की खास बात है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन पैदा करता है।

खुशहाली का प्रतीक

वास्तु शास्त्र में नाग सुधा या स्नेक प्लांट को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यदि आप इस पौधे को घर में लेकर आते हैं तो सुख-शांति में इजाफा होगा।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी

स्नेक प्लांट घर के अंदर लगाने से सकारात्कमक ऊर्जा बढ़ती है। इसके लिए आप लिविंग रूम में भी यह पौधा लगा सकते हैं। 

स्टडी रूम में लगाएं

पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए स्टडी रूम में भी यह पौधा लगाया जाता है। ऐसा करने से पढ़ाई के दौरान आपका मन बिल्कुल भी नहीं भटकेगा।

पौधा लगाने की सही दिशा

वास्तु के नियमों की मानें तो स्नेक प्लांट के लिए दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ होती है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप इसी दिशा में पौधा लगाएं।

व्यापार वृद्धि

स्नेक प्लांट कार्यस्थल पर लगाने से व्यापार में वृद्धि हो सकती है। बशर्ते इस पौधे को सही जगह पर लगाना बेहद जरूरी होता है।

गृह शांति

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में स्नेक प्लांट होता है, वहां पर सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं करती है।

यहां हमने स्नेक प्लांट लगाने के नियमों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेलपत्र के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है?