आजकल बालों की देखभाल करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। आमतौर पर लोगों को घने बाल रखना पसंद होता है।
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बालों की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या में बालों का झड़ना अधिक है।
बिना केमिकल प्रोडक्ट्स के भी बालों को घना बनाया जा सकता है। आइए बालों को घना करने वाले नानी-दादी के घरेलू नुस्खों को जानते हैं।
गर्म तेल और एलोवेरा को मिलाकर उसका मास्क बनाएं और लगभग 20-25 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। ऐसा करने से बाल घने और शाइनी होते है।
दूध और शहद को अच्छे से मिलाएं और फिर बालों की जड़ो तक लगाएं। इस नुस्खे को सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार करें।
पपीता और पक्के केला को एक बाउल में मैश लें और फिर 1-2 चम्मच शहद में मिलाकर बालों में लगाएं।
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए आप बालों में प्याज के रस को भी लगा सकते है। इसके लगाने के बाद बालों को साफ पानी से अच्छे से धोएं।
एक मग पानी में थोड़ा सा विनेगर मिक्स कर बालों को धो लें। इससे बाल स्ट्रेट और घने होने के साथ चमकने भी लगेंगे।