आमतौर पर साग सर्दियों में मिलता है, लेकिन 1 ऐसा भी साग होता है जो गर्मियों में मिलता है। इस साग को खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
गर्मी में मिलने वाले इस साग को नारी साग और पानी वाला पालक भी कहा जाता है। नारी साग गर्मी के मौसम में ही मिलता है।
नारी साग पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, आयरन और एंटी फंगल गुण पाया जाता हैं।
नारी साग का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, नारी साग में एंटी फंगल गुण पाया जाता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है।
नारी साग कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। नारी साग खाने से कोलेस्ट्रॉल हाई नहीं होता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है।
नारी साग शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। दरअसल, नारी साग में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो खून की कमी को दूर करता है।
नारी साग पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए इसके सेवन से पेट दुरुस्त रहता है।
नारी साग गर्मी में खाना किसी दवा से कम नहीं है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ