ज्योतिष शास्त्र में नारियल का विशेष महत्व होता है। नारियल का इस्तेमाल आमतौर पर शुभ कार्य में किया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल के उपाय बेहद ही असरदार माने जाते है। आइए इन टोटकों के बारे में जानते हैं।
कुंडली में अगर शनि का दोष लग गया है, तो शनिवार के दिन एक नारियल के दो टुकड़े करें और दोनों भाग में शक्कर डाल दें। अब इस नारियल को जमीन में गाड़ दें।
यदि किसी बच्चे को बुरी नजर लग गई है, तो एक नारियल को बच्चे के सिर पर 11 बार घुमाएं और फिर उस नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में नारियल का पेड़ लगाएं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन नारियल को पीछे कपड़े में बांधकर उस पर एक किलो सफेद मिट्टी रखें। फिर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से कारोबार में उन्नति हो सकती है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी नारियल का उपाय किया जा सकता है। शुक्रवार के दिन स्नान करके मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
नारियल आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ