सर्दियों में होंठों का फटना और रूखापन आम समस्याएं हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने की बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाएं। शहद-चीनी स्क्रब से लेकर देसी घी और नारियल तेल तक, ये नेचुरल उपाय होंठों को गहराई से नमी और पोषण देते हैं।
सूखे और फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए शहद और चीनी का स्क्रब बहुत फायदेमंद होता है। एक चम्मच शहद में थोड़ी चीनी मिलाएं और होंठों पर हल्के हाथों से इस स्क्रब से मसाज करें। इससे आपके होंठों की डेड स्किन साफ होती है और सॉफ्टनेस मिलती है।
रात को सोने से पहले अपने होंठों पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं। ये होंठों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाए रखता है। इसके इस्तेमाल से लिप्स नेचुरली सॉफ्ट बने रहते हैं।
नारियल का तेल होंठों को गहराई तक नमी देता है। इसे दिन में दो बार अपने होंठों पर लगाएं, ताकि आपके होंठों में नमी बरकरार रहे। यह एक नेचुरल ऑयल है, जो लिप्स के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
एलोवेरा जेल में सूजन कम करने और नमी बरकरार रखने के गुण मौजूद होते हैं। इसे होंठों पर नियमित रूप से लगाने पर ड्राईनेस नहीं होती है और लिप्स फटने से बचे रहते हैं।
डिहाइड्रेशन भी सूखे होंठों का एक कारण हो सकता है। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। पानी पीना होंठों के साथ पूरे शरीर के लिए भी बहुत अच्छा होता है। पानी से शरीर मे मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं।
विटामिन -ई कैप्सूल का तेल होंठों पर लगाने से होंठों को नमी और पोषण मिलता है। इसे रात में सोने से पहले अपने होंठों पर लगाकर सोएं। इसे लगाने से होंठ कभी फटेंगे नहीं और हमेशा सॉफ्ट रहेंगे।
होंठ चाटने से वे और भी सूख सकते हैं। इसके बजाय होंठों को मॉइस्चराइज रखें। बार-बार जीभ न लगाएं और अपने साथ हमेशा एक लिप बाम या वैसलीन कैरी करें।
इन नेचुरल रेमिडीज के इस्तेमाल से आप अपने होंठों को सर्दियों मे फटने से बचा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।