व्यक्ति की जन्मतिथि काफी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि जन्मतिथि की सहायता से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को आसानी से जाना जा सकता है। आइए मूलांक 7 वालों का स्वभाव को जानते है।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 को होता है उनका मूलांक 7 होता है। इन लोगों में कुछ खूबियां पाई जाती हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वालों के स्वामी केतु होते हैं। इनकी कृपा से इनको कई खूबियां मिलती है। केतु इन लोगों पर सदैव मेहरबान रहते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वाले जातकों की अध्यात्म में गहरी रुचि होती हैं। अध्यात्म से जुड़ी चीजों को पढ़ना पसंद करते है।
अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोगों का स्वभाव ज्यादा घुलने मिलने वाला नहीं होता हैं यानी इस जातक के लोग किसी से जल्दी घुलते नहीं है।
अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोगों को जीवन में बदलाव काफी पसंद होता हैं। यह लोग किसी एक काम को लंबे समय तक करना पसंद नहीं करते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ