अफगानिस्तानी खिलाड़ी नवीन उल हक ने वर्ल्ड कप 2023 के मैच से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी हैं। आइए जानते हैं नवीन उल हक के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।
नवीन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा। लेकिन अपने छोटे से करियर में भी नवीन ने काफी ज्यादा नाम कमाया।
नवीन उल हक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 57 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 12 वनडे, 27 टी20 और 8 आईपीएल मैच खेले हैं।
12 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में नवीन ने 20 विकेट लिए है। वहीं टी20 के 27 मुकाबलों में नवीन ने 34 विकेट लिए है।
आईपीएल में इस अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने 8 मैचों की 7 पारियों में 11 विकेट लिए है। नवीन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग अन्य मामलों में भी खास रही है।
आईपीएल के दौरान नवीन और विराट के बीच लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान गहमागहमी दिखी थी।
आईपीएल के दौरान नवीन और विराट के बीच लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान गहमागहमी दिखी थी।
महज 24 साल की उम्र में नवीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए क्रिकेट में बिताया गया सबसे कम समय हैं। नवीन ने 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था।