ज्योतिष शास्त्र में शुभ और अशुभ कई योगों का उल्लेख है। ये योग ग्रह-नक्षत्रों के गोचर के कारण बनते हैं।
1 जुलाई 2023 को मंगल ग्रह का गोचर हुआ है। मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है।
वहीं, बृहस्पति ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं। मंगल गोचर के बाद मंगल और गुरु नवपंचम योग बनाते हैं।
नवपंचम योग विशेष रूप से 4 राशि वालों को धन और उन्नति प्रदान करेगा।
मेष राशि वालों के लिए नवपंचम योग शुभ फल देगा। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बन सकते हैं।
नवपंचम योग कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
नवपंचम योग सिंह राशि के जातकों को लाभ देगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। अटके हुए काम पूरे होंगे।
नवपंचम योग तुला राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। सिंगल लोगों की शादी की बात पक्की हो सकती है।