Navratri 2023: गरीबी दूर कर देगा नवरात्रि में किया गया यह एक काम


By Sahil12, Oct 2023 05:07 PMnaidunia.com

नवरात्रि 2023

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेंगे।

धन लाभ होगा

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता लक्ष्मी की कृपा पाना आसान होता है। आइए जान लेते हैं कि क्या एक उपाय करने से गरीबी दूर हो सकती है।

श्री सूक्त पाठ

नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए श्री सूक्त पाठ को बेहद शुभ माना जाता है। इस पाठ को करने वाले लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

देवी लक्ष्मी की कृपा होगी

इसका पाठ करने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने में मदद मिलती है। श्री सूक्त में 15 ऋचाएं और महात्म्य सहित कुल 16 ऋचाएं हैं।

गरीबी होगी दूर

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ श्री सूक्त पाठ को पढ़ता है, उसे जीवन में गरीबी कभी भी परेशान नहीं करती है।

नियमों का करें पालन

इसका पाठ करते दौरान नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। सभी सावधानियां बरतने के बाद ही आपको इसका पूरा लाभ मिल सकता है।

कैसे करें पाठ?

श्री सूक्त पाठ करने के लिए मां लक्ष्मी का एक चित्र स्थापित करें। एक घी का दीपक जलाएं और फिर श्री सूक्त पाठ को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

पुष्प अर्पित करें

हर श्लोक पढ़ने के बाद मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें। पाठ पूरा होने के बाद देवी माता की आरती जरूर पढ़ें। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा भी मिलेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पैर में ये निशान वाला इंसान होता है भाग्यशाली