15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र पुरे 9 दिन चलते है इस दौरान भक्त माता रानी के नौ रूपों की पूजा करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान पान के पत्ते का उपाय काफी असरदार माना जाता है। इस पत्ते के उपायों से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
अगर आपको व्यापार में कोई सफलता नहीं मिल रही है, तो नवरात्रि में रोजाना माता रानी को पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाकर अर्पित करें।
यदि लाख कोशिशों के बाद भी घर की तिजोरी में बरकत या पैसों में वृद्धि नहीं हो रही है, तो नवमी के दिन पान के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
अगर नवरात्रि में पांच दिन मां दुर्गा को पान के पत्तों में चंदन लगाकर अर्पित करते है, तो सारे दुख दूर हो सकते है।
नवरात्रि के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को पान के पते पर एक तरफ श्री राम लिखकर भगवान हनुमान के हाथ में रख दें। ऐसा करने से आने वाले संकटों से बचा जा सकता हैं।
अगर आप घर में होने वाले कलेश से छुटकारा चाहते है, तो नवरात्रि में पान के पत्ते पर केसर लगाकर मां दुर्गा को अर्पित करें।
यदि आप नवरात्रि के दौरान पान से जुड़े इन उपायों को करते है, तो समस्याएं से छुटकारा पाने के साथ ही माता रानी की कृपा बरसती रहेगी।