आज यानी 3 अक्टूबर से नवरात्रि का व्रत शुरू हो चुका है। मां दुर्गा की पूजा करने वाले अगले नौ दिनों तक व्रत रखकर उनकी कृपा हासिल करने की कोशिश करते हैं।
नवरात्रि के दौरान घर में कुछ चीजों को लेकर आना शुभ माना जाता है। ये वस्तुएं घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही सुख-शांति बढ़ती है।
नवरात्रि के पहले दिन ही घर में तुलसी का पौधा लेकर आएं। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है।
तुलसी के पौधे को घर में रखने से सुख-शांति बढ़ती है। मां लक्ष्मी भी घर के ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
नवरात्रि के दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का भी आप लेकर आ सकते हैं। इन दोनों ही सिक्कों को घर की तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है।
चांदी या सोने का सिक्का घर में रखने से संपत्ति में वृद्धि होती है। खासकर नवरात्रि में सिक्के खरीदकर लाने के लिए बेहतरीन समय होता है।
भगवान कृष्ण अपने माथे पर मोर पंख लगाते थे। नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर लेकर आने से घर में सकारात्मकता आती है।
मोर पंख को घर में रखेंगे तो घर के अंदर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। साथ ही, परिवार में चल रही कलह से छुटकारा मिलेगा।
यहां हमने जाना कि नवरात्रि में किन वस्तुओं को घर में लाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ