नवरात्र में रात को करें ये खास काम, मां दुर्गा होंगी मेहरबान


By Sahil08, Oct 2024 08:00 AMnaidunia.com

नवरात्र के उपाय

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय नवरात्र में करने चाहिए। मान्यता है कि मां दुर्गा की सही विधि से पूजा करने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है।

कपूर जलाएं

घर में कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। नवरात्र के दौरान कपूर से मां दुर्गा की आरती उतारना भी फलदायी माना जाता है।

मंत्रों का जाप करें

नवरात्र की रात को ‘ॐ दुर्गायै नमः’ का जाप करना चाहिए। इस मंत्र को जपने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

गुप्त दान करें

नवरात्र में गुप्त दान करने का भी खास महत्व बताया गया है। दान करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति रहती है।

रुद्राक्ष धारण करें

नवरात्र में रुद्राक्ष को धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने वालों के घर में सुख-शांति का सदैव वास रहता है।

दीपक जलाएं

घर में दीपक जलाने से सुख-शांति मिलती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।

हवन करें

मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में हवन भी करवा सकते हैं। हवन में जाप किए जाने वाले पवित्र मंत्रों से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मां लक्ष्मी को प्रसन्न के लिए रोजाना सुबह करें ये काम