नवमी पर मां दुर्गा को चढ़ाएं यह प्रसाद, पूरी होगी मनोकामना


By Sahil15, Apr 2024 12:22 PMnaidunia.com

नवमी कब है?

चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। 17 अप्रैल को नवमी पड़ रही है। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

पूजा का समापन

बता दें कि नवमी के दिन पूजन का समापन किया जाता है। इसके लिए व्रत रखने वाले कन्याओं को भोजन कराते हैं और उसके बाद ही व्रत का समापन किया जाता है।

मां दुर्गा को प्रसाद में क्या चढ़ाएं?

सवाल खड़ा होता है कि नवमी के दिन मां दुर्गा को प्रसाद में क्या चढ़ाएं। यदि आप प्रसाद में कुछ खास चीजों को शामिल करते हैं तो देवी दुर्गा की कृपा आपको हासिल हो सकती है।

कटोरी में रखें ये चीजें

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए एक कटोरी में पान का पत्ता, थोड़ा सा गंगाजल, लौंग और शहद रखें। इन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

प्रसाद के तौर पर करें ग्रहण

इन चीजों को आप प्रसाद के तौर पर ग्रहण कर सकते हैं। खास बात है कि इन चीजों का खास धार्मिक महत्व भी होता है और इस वजह से ही इन्हें प्रसाद में शामिल किया जाता है।

खीर और हलवा-पूड़ी का भोग

प्रसाद चढ़ाने के बाद मां दुर्गा को खीर और हलवा-पूड़ी का भोग भी लगाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आप मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं।

जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

नवमी के मौके पर इस खास प्रसाद का भोग लगाने का असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। मान्यता के अनुसार, इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने जाना कि नवमी पर मां दुर्गा को किस चीज का भोग लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अधयात्म से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, मनोकामना होगी पूरी