नवरात्र में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। धन-धान्य की कमी दूर करने के लिए इस दौरान आप कुछ उपाय कर सकते हैं।
दुर्गा मां की पूजा में घी का दीपक जलाएं। आमतौर पर हिंदू धर्म में पूजा के दौरान घी का दीपक जलाना ही शुभ माना जाता है।
नवरात्रि के दौरान श्रीयंत्र की पूजा करें। घर में इस यंत्र को स्थापित करके पूजा करेंगे तो मां दुर्गा धनवर्षा करेंगी।
नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन करने का खास महत्व माना जाता है। बिना कन्या पूजन के व्रत को पूर्ण नहीं माना जाता है।
नवरात्रि के दौरान आफ पीली वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इस रंग की वस्तुओं का दान करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि के पहले दिन नारियल को लाल रंग की चुनी या कपड़े में लपेटकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे देवी दुर्गा की कृपा हासिल की जा सकती है।
मां दुर्गा के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को धन के मामलों की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही, पैसों में बरकत बनी रहती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन उपायों को नवरात्रि में करना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ