नवरात्रि के नौ दिन हिन्दू धर्म में बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में अगर आपको नींद के दौरान ये 5 सपने दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि मां दुर्गा आप से प्रसन्न हैं।
शेर को मां दुर्गा का वाहन माना जाता है। ऐसे में अगर आपको यह सपने में दिखाई देता है, तो जीवन में परेशानियों से मुक्ति का संकेत हो सकता है।
अगर नींद में सपने के दौरान आपको लाल वस्त्र दिखाई देता है, तो यह संकेत है कि मां दुर्गा आप से प्रसन्न हैं।
कई बार हमें में मंदिर के घंटियों की आवाज सुनाई देती है। यह सपना इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द कोई अधूरी चीज पूरी हो सकती है।
अगर आपको सपने में मां दुर्गा का मंदिर दिखाई देता है, तो यह सपना दर्शाता है कि आपके पूजा और व्रत से मां दुर्गा प्रसन्न हैं और उनका आशीर्वाद आपके साथ है।
सपने में जलता हुआ दीपक दिखाई देता है, तो यह सपना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मां दुर्गा के आशीर्वाद को दर्शाता है।
अगर आपको भी नवरात्रि के दौरान इस तरह के सपने दिखाई देते हैं, तो यह संकेत है कि जल्द आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com