हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन दिनों पूरी विधि-विधान से पूजा करने पर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में ये उपाय करने से हर कष्ट होंगे दूर-
नवरात्रि के दिनों में पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी अपने घर में लाकर रखें और उसपर दूध, दही, घी, अक्षत, रोली चढ़ाए। साथ ही, दीया जलाएं। अगली सुबह उस मिट्टी को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे जीवन से सारी समस्या दूर होती है।
अगर कारोबार में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो लौंग और कपूर के साथ पीले फूल की आहुति मां दुर्गा को दें। इससे सारी परेशानियां दूर होती है।
अगर किसी प्रकार की विवाह में बाधा का सामना कर रहे हैं,तो लौंग और कपूर के साथ चावल और हल्दी मिलाकर मां दुर्गा को आहुति दें। इससे विवाह की सारी बाधा दूर होती है।
अगर परिवार के लोग किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं,तो नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे सारी समस्या दूर होती है।
अगर पारिवारिक रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं,तो नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाए। इससे पारिवारिक रिश्ता मजबूत होता है।
अगर घर से सुख-शांति गायब हो गई है,तो नवरात्रि में कपूर को उपले पर रखकर घर के बाहर जलाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
नवरात्रि में ये उपाय करने से हर कष्ट दूर होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM