नवरात्रि का अंतिम दिन 11 अक्टूबर को है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के आखिरी दिन कुछ उपाय किए जा सकते हैं, जिससे नकारात्मकता दूर होती है।
नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा से पहले घर की सफाई करें। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से करें और उनसे प्रार्थना करें।
मां दुर्गा की पूजा में दीपक जलाएं। घर में दीपक प्रज्वलित करने से नकारात्मकता नष्ट होती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है।
नवरात्रि के अंतिम दिन गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर के ऊपर नकारात्मकता का प्रभाव नष्ट हो जाता है।
नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा की पूजा में कमल का फूल अर्पित करें। दरअसल, माता दुर्गा को यह फूल प्रिय होता है। इसे अर्पित करने से उनका आशीर्वाद आसानी से प्राप्त हो सकता है।
नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को नमस्कार करें। इसके लिए सबसे पहले स्नान करें और आप चाहे तो जल भी अर्पित कर सकते हैं।
मां दुर्गा की कृपा हासिल करने के लिए नमक का उपयोग भी आप कर सकते हैं। इसके लिए घर के सभी कोनों में नमक रखकर छोड़ दें।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा सकता है।