साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा ने शाह रुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।
इस किरदार में नयनतारा एकदम फिट बैठीं, जिसके चलते चारों तरफ उनकी एक्टिंग और स्टाइल के चर्चे हो रहे हैं। जवान मूवी से नयन छा गई हैं।
नयनतारा 2 बच्चों की मां हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो पूरी तरह फिट दिखती हैं। उन्होंने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है।
एक इंटरव्यू के दौरान नयनतारा ने यह खुलासा किया है कि वह फिट रहने के लिए कोई खास डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हैं।
नयनतारा ने बताया कि वह अपना खाना खुद बनाती हैं। इसके साथ ही वो फल, सब्जी, अंडे और चिकन को अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
नयनतारा ने बताया कि वह अपना खाना खुद बनाती हैं। इसके साथ ही वो फल, सब्जी, अंडे और चिकन को अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
रोजाना एक्ट्रेस नारियल पानी जरूर पीती हैं इससे उनके बॉडी में इलेक्ट्रोल्स की पूर्ति होती है और पूरे दिन वो हाइड्रेट रहती हैं।
एक्ट्रेस नेचुरल सोर्स से ही मीठा खाती हैं और कभी भी रिफाइंड शुगर का सेवन नहीं करती हैं। उनके फिटनेस के लिए ये भी मायने रखता है।
पूरे दिन में कम से कम एक्ट्रेस 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। वह कितनी भी व्यस्त क्यों न हो एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ती।