नीम का पौधा न सिर्फ अपने आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी शुभ माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नीम का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं घर में नीम का पौधा लगाने से क्या लाभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इससे घर के धन में समृद्धि बनी रहती है।
घर में नीम का पौधा लगाने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों दूर रहती हैं। घर के मुख्य द्वार के पास नीम का पौधा लगाने से नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती।
अगर आप कर्ज से परेशान है, तो ऐसे में नीम के पत्तों को हर शनिवार जल में डालकर नहाना चाहिए। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
नीम का पौधा राहु और केतु के दोषों को शांत करता है। इससे पारिवारिक कलह और आर्थिक समस्याएं कम होती हैं।
नीम अपने औषधीय गुणों के कारण परिवार के लोगों को बीमारियों से बचाता है। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
अगर आप भी मंगल दोष को दूर करना चाहते हैं, तो घर पर नीम का पौधा लगाएं। इससे मंगल दोष दूर होता हैं।
इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com