मंगल दोष होगा दूर, ऐसे करें नीम के पेड़ की पूजा


By Sahil28, May 2024 12:00 PMnaidunia.com

मंगल दोष दूर करने के उपाय

कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो जीवन में निरंतर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए नीम के पेड़ से जुड़े उपाय करें।

नीम के पेड़ की पूजा करें

लाल किताब में बताया गया है कि मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए नीम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। मंगलवार के दिन इस पेड़ की पूजा करने का खास महत्व होता है।

मंगलवार को नीम में जल चढ़ाएं

मंगल दोष दूर करने के लिए मंगलवार के दिन नीम के पेड़ में शाम के समय जल चढ़ाएं। ऐसा लगातार 11 मंगलवार करना शुभ माना जाता है।

नीम के पेड़ की करें सेवा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नीम के पेड़ की सेवा करने वाले के जीवन में कभी भी अमंगल नहीं होता है। इसके साथ ही, मंगल दोष भी दूर हो जाएगा।

घर के पास नीम का पेड़ लगाएं

यदि कुंडली में मंगल दोष है तो घर के पास नीम का पेड़ लगाएं। इस वृक्ष को लगाने के लिए दक्षिण दिशा शुभ होती है। इसके अलावा, नियमित तौर पर इसकी पूजा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत बनती है।

मंगल ग्रह के दोष होंगे दूर

नीम की पूजा और दातुन करने से मंगल समेत शनि दोष भी समाप्त हो जाता है। बशर्ते आपको नीम के पेड़ की रोजाना सेवा करनी होगी।

नीम की लकड़ी से हवन करें

मंगल दोष को दूर करने के लिए नीम की लकड़ी से घर में हवन करें। यदि आप नीम के पत्तों को पानी में डालकर नहाते हैं तो केतु से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

नीम के पेड़ की पूजा विधि-विधान के साथ करने से मंगल दोष दूर होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथहेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नौतपा में क्या नहीं करना चाहिए?