नीम के पेड़ की पूजा की जाती हैं साथ ही इसमें कई शक्तियों का वास भी होता हैं। आइए जानते हैं नीम के पेड़ को जल देने से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में।
नीम का पेड़ धार्मिक स्थलों के आसपास भी लगाया जाता है। नीम आयुर्वेद में भी कई औषधियों को बनाने में योग्य मानी जाती हैं।
नीम के पेड़ में साक्षात मंगल देव वास करते है। इसलिए नीम के पेड़ की विधिवत पूजा करने से मंगल दोष दूर होता हैं।
नीम के पेड़ पर मंगलवार की शाम को जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। 11 मंगलवार नियमित रूप से ऐसा करने से आप पर हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।
शनि दोष को दूर करने के लिए नीम के पेड़ की पूजा करना जरूरी होता हैं। साथ ही शनि दोष दूर करने के लिए आपको नीम की दातुन भी करनी चाहिए।
घर में नीम का पेड़ हमेशा दक्षिण की दिशा में लगाना चाहिए। नीम का पेड़ मंगल की स्थिति तय करता है, इसलिए दक्षिण दिशा में नीम का एक पेड़ जरूर होना चाहिए।
नीम का पेड़ घर में लगाने से शनि और केतु ग्रह शांत हो जाते हैं। साथ ही केतु संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए नीम के पत्तों को पानी में डालकर नहाना चाहिए।
माना जाता हैं कि नीम की माला को गले में डालने से शनिदेव के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और इस उपाय से शनिदेव आप से प्रसन्न रहते हैं। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।